पटना में डांस करने झारखंड से आई थीं दो बहनें, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारपीट की, मोबाइल भी छीना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतीक तस्वीर

Patna Crime News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए बुलायी गईं दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. दोनों युवतियां झारखंड के लातेहार की रहने वाली हैं और फिलहाल पटना के मीठापुर इलाके में रहती हैं.

विज्ञापन

Patna Crime News: जानकारी के अनुसार, 18 जून की रात दोनों बहनों को एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. आरोप है कि मुन्ना कुमार नामक युवक उन्हें मीठापुर से स्कूटी पर बैठाकर नौबतपुर स्थित अपने गांव ले गया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों युवतियों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया.

Patna Crime News: कई लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पीड़िताओं की शिकायत के अनुसार, गांव पहुंचने के बाद मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानु कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई. आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें.

साहस दिखाकर बचाई अपनी जान

बताया जा रहा है कि 19 जून की सुबह आरोपी सूरज कुमार दोनों बहनों को वापस छोड़ने के लिए निकला. इसी दौरान पुलवारीशरीफ इलाके में भीड़ देखकर दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी. उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

लोगों की मदद से आरोपी दबोचा गया

दोनों बहनों की आपबीती सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़े- फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात

पुलिस जांच में जुटी, साक्ष्य जुटाए गए

घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान की तैयारी

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा और उनका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: पटना में दवा कारोबार के नाम पर 2.50 करोड़ की ठगी, आरोपी आदित्य कुमार मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन