डेहरी ईओ हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का प्रेस कांफ्रेंस, बोले- निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की हत्या मामले में निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.
Tejashwi Yadav on Dehri EO Murder: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की हत्या मामले में निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
परिजनों से मुलाकात के बाद उठाई जांच की मांग
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने मृतक कार्यपालक पदाधिकारी के परिजनों से मुलाकात की है. यह घटना बेहद दुखद है. मृतक अधिकारी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.
सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद दो सरकारी अधिकारियों की हत्या हो चुकी है. सरकार कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और उसकी उपलब्धियां नजर नहीं आ रही हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










