गढ़वा विधायक ने राज्यपाल से की मुलाकात, एनपीयू की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी

Garhwa News: गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर एनपीयू मेदिनीनगर में परीक्षाओं के समय पर आयोजन, शिक्षा सुधार और अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग रखी.

विज्ञापन

अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News: गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर के छात्र-छात्राओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को विस्तार से अवगत कराया और एक मांग पत्र सौंपा. 

विधायक की परीक्षा समय पर कराने की मांग 

विधायक ने इस मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा की है.राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मुख्य रूप से विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का समय पर आयोजन सुनिश्चित करने की मांग उठाई. 

अनियमितता रोकने और शिक्षा सुधार की मांग 

इसके साथ ही उन्होंने कॉलेजों में व्याप्त कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाने तथा संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की पुरजोर वकालत की.विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी कीमत पर अंधकारमय नहीं होने दिया जा सकता. 

समय पर परीक्षा और बेहतर शिक्षा की उम्मीद 

समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाना प्रत्येक छात्र का संवैधानिक और बुनियादी अधिकार है. विधायक ने विश्वास जताया कि राज्यपाल महोदय छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए इस दिशा में आवश्यक और सकारात्मक प्रशासनिक पहल करेंगे, जिससे पलामू प्रमंडल के हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र नियमित हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके. इस मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों में भी अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर एक नई उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें: फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकंकाल

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola