गढ़वा: ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर होगी बातचीत, जुटेंगे कमेटियों के सदस्य

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा एसडीएम

Garhwa News: गढ़वा में आज आयोजित होने वाले 'कॉफी विद एसडीएम' कार्यक्रम में मुहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. एसडीएम संजय कुमार पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बातचीत करेंगे. 

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: अनुमंडल प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को मिटाने वाले सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार का लोकप्रिय साप्ताहिक कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ की टेबल आज (बुधवार) फिर सजने जा रही है. हर सप्ताह एक नए सामाजिक सरोकार और विषय पर केंद्रित रहने वाले इस अनूठे संवाद कार्यक्रम में इस बार आगामी मुहर्रम पर्व के आयोजन को लेकर मंथन होगा. 

11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 

आज पूर्वाहन 11 बजे से अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होने वाले इस विशेष सत्र में अनुमंडल क्षेत्र की अलग-अलग मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. इस बार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी मुहर्रम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराना है. एसडीएम संजय कुमार खुद मुहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत होंगे और पर्व को लेकर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जानेंगे. 

चर्चा इन अहम मुद्दों पर केंद्रित रहेगी 

मुहर्रम के पारंपरिक जुलूस के रास्तों और समय का निर्धारण जिससे कि यातायात प्रभावित न हो. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने की रणनीति. जुलूस के रास्तों में साफ-सफाई, लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करना, पेयजल और मेडिकल टीम की उपलब्धता. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए कमेटियों और प्रशासन के बीच रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन. 

एसडीएम ने क्या कहा? 

इस विशेष संवाद को लेकर सदर एसडीएम संजय कुमार ने कहा किसी भी पर्व-त्योहार के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजक समितियों के बीच बेहतर तालमेल सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है. हम चाहते हैं कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मने. इसी उद्देश्य से आज मुहर्रम कमेटियों को आमंत्रित किया गया है जिससे कि उनकी चिंताओं और सुझावों के आधार पर समय रहते बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें. 

समय पर पहुंचने की अपील

एसडीएम ने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय (सुबह 11 बजे) पर अनुमंडल कार्यालय सभागार पहुंचने और अपने सकारात्मक सुझावों के साथ इस संवाद को सफल बनाने की अपील की है.इसे लेकर लोगों का कहना हैं कि  प्रशासन का यह ‘कॉफी संवाद’ सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि गढ़वा के कौमी एकता के ताने-बाने को और मजबूत करने की एक सराहनीय पहल है.जब अधिकारी खुद जनता और कमेटियों के साथ टेबल पर बैठकर बात करते हैं, तो विवादों की गुंजाइश अपने आप खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola