रजौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, झारखंड से बिहार लाई जा रही थी शराब की खेप, जंगल से बरामद
जब्त शराब के साथ पुलिस टीम
Nawada News : झारखंड से रजौली लाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों की साजिश नाकाम. पढ़िए पूरी खबर.
नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के धमनी-बुढ़ियासाख सड़क मार्ग के बीच सरियो जंगल से पुलिस बलों ने मंगलवार की शाम को पानी के बोतलों के नीचे छिपाकर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. यह शराब की खेप झारखंड के कोडरमा जिले से रजौली के चटकरी गांव होते हुए चटकरी-बुढ़ियासाख-धमनी सड़क मार्ग से रजौली पहुंचने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात पिकअप वाहन पर नीचे शराब के कार्टून और ऊपर पानी बोतल की पैकेटों रखकर शराब की खेप लाई जा रही थी.
सरियो जंगल में पुलिस की छापेमारी
पिकअप वाहन की मदद से शराब तस्कर शराब के दर्जनों कार्टून को पानी की बोतलों से ढककर सरियो जंगल में चला गया था. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि शराब परिवहन की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में पदस्थापित एएसआई सहदेव प्रसाद को सशस्त्र पुलिस बलों के साथ भेजा गया. पुलिस बलों ने धमनी-बुढ़ियासाख सड़क से लगभग 500 मीटर दूर जंगली क्षेत्र में रखे विदेशी शराब और पानी के बोतल के दर्जनों पैकेटों को बरामद किया है. बरामद शराब में रॉयल स्टैग एवं रॉयल चैलेंज समेत अन्य विभिन्न कम्पनियों के कुल 327.5 लीटर है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जब्त शराब को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस बल अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










