नपं अध्यक्ष ने डीसी को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Published at :17 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष ने डीसी को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

17जीडब्लूपीएच25-डीसी को मांगपत्र सौंपती नपं अध्यक्ष पिंकी केसरीप्रतिनिधि,गढ़वा.गढ़वा नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने बुधवार को उपायुक्त डॉ मनीष रंजन से मिलकर 10 सूत्री मांग पत्र सौंपी. सौंपे गये मांग पत्र में शहर में एनएच-75 के दोनों ओर नाला का निर्माण कराने, वार्ड नंबर 16 में अधूरे शवदाह गृह को पूरा कराने, कचरा प्रबंधन के […]

विज्ञापन

17जीडब्लूपीएच25-डीसी को मांगपत्र सौंपती नपं अध्यक्ष पिंकी केसरीप्रतिनिधि,गढ़वा.गढ़वा नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने बुधवार को उपायुक्त डॉ मनीष रंजन से मिलकर 10 सूत्री मांग पत्र सौंपी. सौंपे गये मांग पत्र में शहर में एनएच-75 के दोनों ओर नाला का निर्माण कराने, वार्ड नंबर 16 में अधूरे शवदाह गृह को पूरा कराने, कचरा प्रबंधन के लिए भूमि उपलब्ध कराने,पेयजलापूर्ति के लिये स्टेशन रोड व बाजार समिति में पानी टंकी निर्माण के गतिरोध को दूर करने,सरस्वती नदी कोअतिक्रमण मुक्त करने,अलाव की व्यवस्था कराने, नपं के लिये एक हजार कंबल का आवंटन देने,गढ़वा नपं को बढ़ी आबादी के अनुसार नगर पार्षद का दर्जा दिलाने आदि की मांग शामिल है. ज्ञापन सौंपने के बाद पिंकी केसरी ने कहा कि वे नगर पंचायत के विकास के प्रति संकल्पित हैं. अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने शहरी क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola