सड़क मरम्मत के लिए पत्र लिखा

Published at :17 Dec 2014 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क मरम्मत के लिए पत्र लिखा

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस में कार्यरत एटक व इंटक के नेताओं ने सेल के सड़क की मरम्मत की मांग की है. एटक यूनियन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह व इंटक के जोनल सेक्रेटरी पीके चौबे ने आरएमडी मुख्यालय कोलकाता स्थित अधिशासी निदेशक को पत्र लिख कर भवनाथपुर कर्पूरी चौक से पिलवाही महुआ तक चार […]

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस में कार्यरत एटक व इंटक के नेताओं ने सेल के सड़क की मरम्मत की मांग की है. एटक यूनियन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह व इंटक के जोनल सेक्रेटरी पीके चौबे ने आरएमडी मुख्यालय कोलकाता स्थित अधिशासी निदेशक को पत्र लिख कर भवनाथपुर कर्पूरी चौक से पिलवाही महुआ तक चार किमी आरसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है. इसके अलावे रेलवे साइडिंग में जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की गयी है. पत्र में कहा गया है कि उक्त सड़क सेल प्रबंधन द्वारा 30 वर्ष पूर्व बनाया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. नेताओं ने कहा है कि वर्तमान में प्रबंधन द्वारा 245 मीटर 18 लाख की लागत से कालीकरण के लिए निविदा निकाली गयी है, उसे रद्द करते हुए 400 मीटर आरसीसी सड़क बनवायी जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola