आठ ट्रैक्टर कचरा निकाला समाहरणालय से

उपायुक्त के निर्देश पर 10 दिन से जारी है सफाई अभियानगढ़वा. गढ़वा उपायुक्त के कड़े निर्देश के बाद समाहरणालय व अनुमंडलीय परिसर में तेजी से सफाई शुरू किया गया है. करीब 10 दिन से नगर पंचायत के कर्मचारी परिसर की गंदगी को साफ करने में लगे हुए हैं. साफ-सफाई के बाद अब तक आठ ट्रैक्टर […]
उपायुक्त के निर्देश पर 10 दिन से जारी है सफाई अभियानगढ़वा. गढ़वा उपायुक्त के कड़े निर्देश के बाद समाहरणालय व अनुमंडलीय परिसर में तेजी से सफाई शुरू किया गया है. करीब 10 दिन से नगर पंचायत के कर्मचारी परिसर की गंदगी को साफ करने में लगे हुए हैं. साफ-सफाई के बाद अब तक आठ ट्रैक्टर कचरा निकाला जा चुका है. जबकि सफाईकर्मियों ने बताया कि इतने ही ट्रैक्टर कचरे और निकलेंगे. समाहरणालय के पीछे स्थित श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के पास के कचरे व झाडि़यों की सफाई समाहरणालय के निर्माण के बाद से कभी नहीं हुई थी. सफाईकर्मियों ने बताया कि वे निर्देश के आलोक में प्रतिदिन सुबह से शाम तक झाडि़यों की कटाई व कचरे का उठाव कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन सफाई समाप्त होने में और लगंेगे. इस सफाई अभियान से समाहरणालय आनेवाले लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










