प्रत्याशियों को सुरक्षा मिलेगी : एसपी

Published at :16 Dec 2014 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों को सुरक्षा मिलेगी : एसपी

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए श्री झा ने कहा कि 23 दिसंबर को मतगणना है. इसमें बाहर के सारे विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला के पुलिसकर्मियों की है. इसमें किसी प्रकार की […]

विज्ञापन
गढ़वा : पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए श्री झा ने कहा कि 23 दिसंबर को मतगणना है.
इसमें बाहर के सारे विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला के पुलिसकर्मियों की है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मतगणना के कर्मियों व अन्य के वाहन की सही पार्किग हो, इसके लिए उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जो भी लोग वाहन से आयेंगे, वे वाहन के मूल कागजात की प्रति साथ लायेंगे.
उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि जीत-हार के बाद संभावित घटनाओं को देखते हुए जिले के दूसरे थानों से भी पुलिसकर्मियों को यहां लगाया जायेगा. उन्होंने मतगणना के पूर्व चुनाव के दौरान हुए सभी कांडों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी कांडों का पर्यवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. जो भी कार्रवाई होगी व साक्ष्य के आधार पर होगी. उन्होंने पूर्व के भी लंबित सभी वारंटों का निष्पादन करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये.
तीन थाना प्रभारियों से शो कॉज: पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मामले को लंबित रखने के दोषी गढ़वा, रंका व नगरउंटारी के थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया. उनसे पूछा गया कि उनके यहां शत-प्रतिशत कांडों का निष्पादन क्यों नहीं हुआ.
पुलिसकर्मी हुए सम्मानित : चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए जिले के वरीय पुलिसकर्मयों को पुरस्कृत किया. वहीं बाहर से आनेवाले पारा मिलेट्री फोर्स के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola