शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

Published at :10 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

धुरकी(गढ़वा): धुरकी प्रखंड के कुंबाकला गांव के लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है. ग्रामीण बलवंत कुमार यादव, श्यामबिहारी यादव, संदेश यादव, अनमोल यादव, रामगति यादव आदि ने शिकायत की कि उनके गांव के विद्यालय के शिक्षक न तो समय पर विद्यालय आते हैं और न ही बच्चों को […]

विज्ञापन

धुरकी(गढ़वा): धुरकी प्रखंड के कुंबाकला गांव के लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है. ग्रामीण बलवंत कुमार यादव, श्यामबिहारी यादव, संदेश यादव, अनमोल यादव, रामगति यादव आदि ने शिकायत की कि उनके गांव के विद्यालय के शिक्षक न तो समय पर विद्यालय आते हैं और न ही बच्चों को पढ़ाते हैं.

उन्होंने कहा कि बुधवार को 12 बजे तक छह में से चार शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे थे. उन्होंने विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापक पर बच्चों की पूरी तरह अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चे अभी भी फर्श पर बैठ कर पढ़ते हैं. समय पर विद्यालय नहीं आने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से इस मामले में जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola