दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल

गढ़वा. गढ़वा-चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी योगेंद्र चंद्रवंशी व साबिर अंसारी व पलामू के पांडु निवासी सत्येंद्र चंद्रवंशी शामिल है. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती […]
गढ़वा. गढ़वा-चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी योगेंद्र चंद्रवंशी व साबिर अंसारी व पलामू के पांडु निवासी सत्येंद्र चंद्रवंशी शामिल है. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया, जहां योगेंद्र व सत्येंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर के लिए रेफर कर दिया गया. समाचार के अनुसार योगंेद्र चंद्रवंशी व सत्येंद्र चंद्रवंशी एक मोटरसाइकिल से गढ़वा से दुलदुलवा जा रहे थे. कल्याणपुर गांव के पास दुलदुलवा से गढ़वा की ओर आ रहे साबिर अंसारी की मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










