जिला एथलेटिक्स मीट 17 दिसंबर से

Published at :10 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स मीट 17 दिसंबर से

गढ़वा. गढ़वा जिला एथलेटिक्स मिट 2014-15 का आयोजन 17-18 दिसंबर को स्थानीय बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित की गयी है. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 16 बालक /बालिका वर्ग में 100,200, 400 व 1000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिला एथलेटिक्स मिट 2014-15 का आयोजन 17-18 दिसंबर को स्थानीय बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित की गयी है. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 16 बालक /बालिका वर्ग में 100,200, 400 व 1000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट व अंडर 18 बालक /बालिका आयु वर्ग में 100,200,400 एवं 800 मीटर की प्रतियोगिता होगी. इसमें भाग लेनेवाले प्रतिभागी 15 दिसंबर तक अपना पंजीकरण फार्म आलोक स्पोट्स मेन रोड गढ़वा से प्राप्त कर सकते हैं. एक प्रतिभागी दो स्पर्धा मे ही भाग ले सकता है. इस प्रतियोगिता में स्कूल, क्लब,संस्था व महाविद्यालय के अलावा व्यक्तिगत प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं. सभी प्रतिभागियों को अपना उम्र प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है. इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय एथलेटिक्स व राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. इस संबंध में अन्य जानकारी के लिये मोबाइल नंबर 9771186292/8873195496 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola