जेठन सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत : उमा

स्वर्गीय जेठन सिंह खरवार की पुण्यतिथि मनी10जीडब्लूपीएच11-जेठन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथिगणरंका(गढ़वा). आदिवासी विकास मंच के बैनर तले रंका में स्वतंत्रता सेनानी सह पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह खरवार की 34वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जेठन सिंह की रंका में बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके […]
स्वर्गीय जेठन सिंह खरवार की पुण्यतिथि मनी10जीडब्लूपीएच11-जेठन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथिगणरंका(गढ़वा). आदिवासी विकास मंच के बैनर तले रंका में स्वतंत्रता सेनानी सह पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह खरवार की 34वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जेठन सिंह की रंका में बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कृत्यों को याद कि या. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य उमा देवी ने कहा कि आदिवासियों के लिये जेठन सिंह खरवार प्ररेणास्त्रोत हैं. उनके पदचिह्नों पर चल कर समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समाज में एकजुट होकर ही विकास का रास्ता निकाला जा सकता है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गढ़वा विस से निर्दलीय प्रत्याशी बबनू सिंह खरवार ने कहा कि जेठन सिंह खरवार हक व अधिकार को लेकर अंगरेजों से लोहा ली थी. जल, जमीन व जंगल की लड़ाई के मुद्दे पर लड़नेवाले जेठन सिंह पर अंगरेज हुकूमत के दलालों ने कई जुल्म किये. इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. कार्यक्रम में मेराल पश्चिमी के जिप सदस्य सह झाविमो प्रत्याशी वीरेंद्र साव, दीनबंधु पांडेय, संजय कुमार गौतम, अहमद अली ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर धर्मेंद्र पाठक, वंशी यादव, बालमुकुंद सिंह, दीपनारायण यादव, डॉ अर्जुन, विजय सिंह खरवार, पीतांबरी कुमारी, मीरा देवी,गजाधार सिंह, उत्तम पांडेय, शिक्षक चंद्रकिशोर सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिलदेव सिंह ने तथा संचालन सुनेश्वर सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










