फ्लैयर....डंडा में वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान शुरू

Published at :09 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लैयर....डंडा में वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान शुरू

हेडिंग़…200 गांवों में चलेगा अभियान 9जीडब्ल्यूपीएच12- अभियान का उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले के डंडा में वित्तीय साक्षरता अभियान की शुरुआत की गयी. स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि व नाबार्ड के संयुक्त बैनर तले चलनेवाले इस अभियान की शुरुआत डंडा प्रखंड मुख्यालय में जानोगे तो जीतोगे विषय पर नुक्क ड़ नाटक कर की […]

विज्ञापन

हेडिंग़…200 गांवों में चलेगा अभियान 9जीडब्ल्यूपीएच12- अभियान का उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले के डंडा में वित्तीय साक्षरता अभियान की शुरुआत की गयी. स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि व नाबार्ड के संयुक्त बैनर तले चलनेवाले इस अभियान की शुरुआत डंडा प्रखंड मुख्यालय में जानोगे तो जीतोगे विषय पर नुक्क ड़ नाटक कर की गयी. साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि के जिला कार्यालय का भी उदघाटन किया गया. नाबार्ड के डीडीएम डीटी लुगुन, एसबीआइ के शाखा प्रबंधक विमल सोरेन, जागृति महिला मंडल की सुमन अखौरी व मुखिया फूलमती देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डीडीएम श्री लुगुन ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि पटना के संयुक्त प्रयासों से गढ़वा जिले के 200 गांवों में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए डंडा के अलावा रमकंडा, भंडरिया, बरडीहा, केतार, सगमा, धुरकी, विशुनपुरा व खरौंधी प्रखंड का चयन किया गया है. इस दौरान गांव की गरीब महिलाओं, खेतीहर मजदूरों व ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें बैंक के माध्यम से वित्तीय समावेषण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. श्री लुगुन ने विस्तार से एसएचजी, जेएलजी, किसान क्लब व किसान क्रेडिट कार्ड के विषय में जानकारी दी. बैंक प्रबंधक विमल सोरेन ने बैंकों से खाता खोलने के बारे में बताया. संस्था के सहायक निर्देश तरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनकी संस्था गांव के लोगों को जागरूक कर आर्थिक उन्नति के लिए काम करेगी. कार्यक्रम में मुखिया फूलमती देवी ने भी विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर संस्था के संजय मोहंती, सुषमा तिवारी, अर्चना देवी, आशीष गुप्त, औरंगजेब, वीरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola