2....गढ़वा जेल से दो मोबाइल व चार्जर बरामद

Published at :09 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
2....गढ़वा जेल से दो मोबाइल व चार्जर बरामद

छापामारी के दौरान उपायुक्त ने सफाई व कैदियों के भोजन से संबंधित दिये निर्देश गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा गढ़वा में बीते मध्य रात छापामारी की गयी. जेल से संचालित आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को मंडल कारा में उपायुक्त के साथ गढ़वा एसडीओ पशुपति नाथ मिश्रा, एसडीपीओ श्रीराम समद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह कारा अधीक्षक बीरेंद्र […]

विज्ञापन

छापामारी के दौरान उपायुक्त ने सफाई व कैदियों के भोजन से संबंधित दिये निर्देश गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा गढ़वा में बीते मध्य रात छापामारी की गयी. जेल से संचालित आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को मंडल कारा में उपायुक्त के साथ गढ़वा एसडीओ पशुपति नाथ मिश्रा, एसडीपीओ श्रीराम समद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह कारा अधीक्षक बीरेंद्र किंडो ने छापामारी की. लगातार दो घंटे तक चले अभियान के दौरान दो मोबाइल, चार मोबाइल चार्जर व दो इयर फोन बरामद हुआ. छापामारी के लिए अलग-अलग टीम बना कर कुल 39 पदाधिकारियों व कर्मचारी ने छापामारी की. छापामारी के दौरान कैदियों के प्रत्येक वार्ड में बारी-बारी से सूक्ष्म रुप से प्रत्येक कैदी के झोला, तकिया, बेड इत्यादि का निरीक्षण व सर्च किया गया. जिस समय सर्च अभियान चलाया गया, उस समय सभी कैदी अपने-अपने वार्ड में सो रहे थे. जेल के कैदी रात में हुई इस औचक छापामारी से आश्चर्यचकित दिख रहे थे. उपायुक्त नें कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार से छापामारी की जायेगी और यदि जेल में कार्यरत कर्मी की लापरवाही व संलिप्तता पायी गयी, तो दोषी कर्मी पर तत्काल बरखास्तगी की कार्रवाई की जायेगी. छापामारी के दौरान ही उपायुक्त ने सफाई के लिए कारा अधीक्षक को हिदायत दी, उन्होंने कहा कि मंडल कारा गढ़वा में कार्यरत पदाधिकारी, कर्मचारी व वहां के कैदी कारा के साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें. उन्होंने कारा स्थित संचालित पुस्तकालय को और आधुनिक करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola