डॉ रामनरेश बरडीहा के समन्वयक बने

Published at :08 Dec 2014 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ रामनरेश बरडीहा के समन्वयक बने

गायत्री परिवार बरडीहा इकाई का पुनर्गठनमझिआंव(गढ़वा). अखिल विश्व गायत्री परिवार की बरडीहा प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक जिला समन्वयक विनोद पाठक की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन करते हुए डॉ रामनरेश प्रसाद को पुन: प्रखंड समन्वयक बनाया गया. इसके साथ ही राजनाथ गुप्ता व रामाशंकर सोनी को सह समन्वयक, श्रीकांत अरविंद […]

विज्ञापन

गायत्री परिवार बरडीहा इकाई का पुनर्गठनमझिआंव(गढ़वा). अखिल विश्व गायत्री परिवार की बरडीहा प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक जिला समन्वयक विनोद पाठक की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन करते हुए डॉ रामनरेश प्रसाद को पुन: प्रखंड समन्वयक बनाया गया. इसके साथ ही राजनाथ गुप्ता व रामाशंकर सोनी को सह समन्वयक, श्रीकांत अरविंद को युवा समन्वयक, अभिषेक गुप्ता को सह युवा समन्वयक, गीता देवी को महिला प्रतिनिधि, रामरेखा प्रजापति को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतिनिधि, मनोज कुमार मेहता को साहित्य विस्तार प्रतिनिधि बनाया गया. इसके अलावा महेंद्र दुबे, सतीशचंद्र चौबे, ब्रह्मदेव पांडेय, रामाशंकर विश्वकर्मा, सरयू ठाकुर, संतोष राम, अखिलेश चौबे, प्रमोद राम, अरविंद राम, नंदलाल साह, रंजन चौरसिया, बंधु पाल व अकलू पाल को समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया. नवगठित समिति ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के युग निर्माण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. बैठक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संजय कुमार सोनी ने सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जोड़ने व बाल संस्कार शाला नियमित रूप से चलाने पर बल दिया. इस मौके पर ट्रस्टी राजेश दुबे, कन्हाई चंद्रवंशी आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola