जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Published at :07 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

गढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ गढ़वा जिला कमेटी की बैठक शहीद पीतांबर उद्यान में हुई. बैठक में पूरे जिले में शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा आनेवाली सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती के साथ रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में झारखंड प्रदेश के मुख्य सचेतक दशरथ ठाकुर ने कहा […]

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ गढ़वा जिला कमेटी की बैठक शहीद पीतांबर उद्यान में हुई. बैठक में पूरे जिले में शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा आनेवाली सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती के साथ रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में झारखंड प्रदेश के मुख्य सचेतक दशरथ ठाकुर ने कहा कि उनकी मांग टेट पास पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करने व स्थायीकरण की मांग को लेकर वे कोर्ट जा सकते हैं. बैठक में गुमला के कोलेबिरा के शिक्षक की हत्या की निंदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. इस अवसर पर अविनाश चौधरी, राकेश ठाकुर, संतोष साव, सतीश कुमार, राजेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र राम, शशिभूषण पंडित, रामलाल महतो, घनश्याम ठाकुर, धर्मेंद्र पाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola