तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के सिलिदाग पंचायत के विवाटीकर गांव निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा के दो मासूम बच्चों की मौत छत्तीसगढ़ के सिकरा गांव में तालाब में डूबने से हो गयी. उपेंद्र वहां एक माह पहले पत्नी व बच्चों के साथ गैरेज में मजदूरी करने गया था. बताया गया कि उपेंद्र जहां रहता था, उसी के बगल […]
रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के सिलिदाग पंचायत के विवाटीकर गांव निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा के दो मासूम बच्चों की मौत छत्तीसगढ़ के सिकरा गांव में तालाब में डूबने से हो गयी. उपेंद्र वहां एक माह पहले पत्नी व बच्चों के साथ गैरेज में मजदूरी करने गया था. बताया गया कि उपेंद्र जहां रहता था, उसी के बगल में एक तालाब थी. उसी तालाब में डूबने से शुक्रवार को दोनों बच्चों की मौत हो गयी. दोनों का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया. इधर गांव में आने के बाद मृतक बच्चों की मां उत्मेती देवी की सदमे से हालत काफी खराब है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. विदित हो कि इसी गांव के दो मजदूर सहित चार लोगों की मौत पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में आयी बाढ़ से हो गयी थी. इससे गांव में मातम छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










