रेडक्रॉस का कैंसर जांच शिविर 13 को

Published at :07 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस का कैंसर जांच शिविर 13 को

गढ़वा. रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलम टेंट हाउस दीपवां मुहल्ले में की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने की. इस मौके पर 13 दिसंबर को गढ़वा नर्सिंग होम टंडवा में लगनेवाले कैंसर जांच शिविर की तैयारी पर चर्चा की गयी. यह नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर अब्दुल रज्जाक अंसारी कैंसर इंस्टीट्यूट रांची […]

विज्ञापन

गढ़वा. रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलम टेंट हाउस दीपवां मुहल्ले में की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने की. इस मौके पर 13 दिसंबर को गढ़वा नर्सिंग होम टंडवा में लगनेवाले कैंसर जांच शिविर की तैयारी पर चर्चा की गयी. यह नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर अब्दुल रज्जाक अंसारी कैंसर इंस्टीट्यूट रांची व रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से लगाया जायेगा. जांचोपरांत गरीबों का नि:शुल्क इलाज रांची मंे संपन्न होगा. बैठक में शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. गुरुवार को गढ़वा शहर में एक जागरूकता रैली व परचा वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, वार्ड पार्षद जीतेंद्र सिन्हा, पिंटू गुप्ता, रघुवीर कश्यप, अवधेश कुशवाहा, उमेश सहाय, कृत्यानंद श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दिव्य प्रकाश अग्रवाल, अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola