मतगणना के लिए 24 टेबुल : उपायुक्त

Published at :06 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के लिए 24 टेबुल : उपायुक्त

गढ़वा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को गढ़वा व भवनाथपुर विस के प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्तरओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना के संबंध में चर्चा की गयी. इस दौरान मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देश व जानकारी प्रत्याशियों को दी गयी. […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को गढ़वा व भवनाथपुर विस के प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्तरओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना के संबंध में चर्चा की गयी. इस दौरान मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देश व जानकारी प्रत्याशियों को दी गयी. साथ ही उनके सुझाव भी मांगे गये. उपायुक्त डॉ रंजन ने बताया कि इस बार मतगणना के लिए 14 के स्थान पर 24 टेबुल लगायी जायेगी, इससे चुनाव परिणाम जल्द ही मिल जायेंगेे. उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगे नोडल पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सभी प्रत्याशी को उपलब्ध करायी जायेगी. जिस पर मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क किया जा सकता है. मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों/सहायकों व माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित होकर मतगणना अभिकर्ता भी अपनी इच्छानुसार जानकारी ले सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि वे मतगणना को पूरी तरीके से पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेश सिंह, अपर समाहर्ता संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा निलिम सोरेन सहित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola