चार बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Published at :06 Dec 2014 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
चार बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

गढ़वा : उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को डीसी/एसी बिल को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया रहने पर अधिकारियों को फटकार लगायी गयी. हिसाब जमा नहीं करनेवाले बड़े डिफॉल्टर गढ़वा, भवनाथपुर, कांडी व मझिआंव के प्रखंड […]

विज्ञापन
गढ़वा : उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को डीसी/एसी बिल को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया रहने पर अधिकारियों को फटकार लगायी गयी. हिसाब जमा नहीं करनेवाले बड़े डिफॉल्टर गढ़वा, भवनाथपुर, कांडी व मझिआंव के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
वहीं अन्य एजेंसियों में एनआरइपी, आरइओ आदि को एक सप्ताह के अंदर जमा करने के निर्देश दिये गये. इस मौके पर भवनाथपुर बीडीओ ने 1.0028 करोड़ रुपये का डीसी/एसी बिल जमा किया. इसके अलावा एनआरइपी ने 49 लाख, डंडई बीडीओ ने 29 लाख, मेराल ने 26 लाख तथा रंका ने 7.50 लाख रुपये का बिल जमा किया. इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola