कार-टेंपो की टक्कर में एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2014 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा-रंका मार्ग पर अन्नराज नवाडीह के पास एक टेंपो व कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक महेश भुइयां(40वर्ष) रंका थाना के मानपुर गांव का रहनेवाला था. पुलिस ने इस घटना के बाद कार व टेंपो को मौके से जब्त कर लिया है. समाचार के अनुसार महेश भुइयां अपनी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा-रंका मार्ग पर अन्नराज नवाडीह के पास एक टेंपो व कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक महेश भुइयां(40वर्ष) रंका थाना के मानपुर गांव का रहनेवाला था. पुलिस ने इस घटना के बाद कार व टेंपो को मौके से जब्त कर लिया है.
समाचार के अनुसार महेश भुइयां अपनी पत्नी लीलवंती देवी व पुत्र सूरज व अरुण के साथ घर से बिहार की जोगिया गांव में ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए घर से निकला था.
मृतक की पत्नी लीलवंती देवी ने बताया कि वे लोग गढ़वा तक आने के लिए एक टेंपो में बैठे थे. टेंपो जैसे ही अन्नराज घाटी के पास पहुंची, गढ़वा की ओर से आ रही एक कार(सीजी15बी-9067) से टेंपो की टक्कर हो गयी.
इस घटना में उसका पति महेश भुइयां बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से बयान लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










