प्रधानाध्यापक पर राशि गबन का आरोप

गढ़वा. खरौंधी प्रखंड के चौरिया राउमवि के ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष राजकुमार निराला ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद चौधरी पर कार्यवाहक अध्यक्ष सुहागी देवी से मिल कर ग्राम शिक्षा समिति के खाते से राशि निकाल कर निजी हितों में खर्च करने का आरोप लगाया है. इस […]
गढ़वा. खरौंधी प्रखंड के चौरिया राउमवि के ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष राजकुमार निराला ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद चौधरी पर कार्यवाहक अध्यक्ष सुहागी देवी से मिल कर ग्राम शिक्षा समिति के खाते से राशि निकाल कर निजी हितों में खर्च करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में अध्यक्ष ने पिछले 29 मार्च 2012 से छह सितंबर 2014 तक के अंदर खाते से किये गये निकासी का ब्योरा भी आवेदन के साथ प्रस्तुत किया है. इसमें उसने कहा है कि प्रधानाध्यापक ने कक्ष निर्माण के लिए दी गयी राशि की पूरी निकासी कर ली. वहीं प्रधानाध्यापक कक्ष की आधारशिला भी नहीं रखी गयी है. उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बिंदुवार जांच कर दोषी प्रधानाध्यापक पर कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकारी राशि को वापस कराने की मांग की है. उसने कहा कि पारा शिक्षक सह सचिव अवधेश प्रसाद चौधरी को जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्यमुक्त भी कर दिया है. लेकिन मामले की जांच अभी तक नहीं हो पायी है. उसने इस संबंध में उपायुक्त गढ़वा को भी जांच के लिए प्रतिलिपि दी है. इधर इस संबंध में अवधेश प्रसाद चौधरी से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










