गढ़वा ब्लू ने पिंक को हराया

गढ़वा. स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेले जा रहे सुरजीत सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बुधवार को गढ़वा ब्लू व गढ़वा पिंक टीम के बीच मैच खेला गया. गढ़वा ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 186 रन बनाये. इसमें अभिषेक का अर्द्ध शतकीय पारी के […]
गढ़वा. स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेले जा रहे सुरजीत सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बुधवार को गढ़वा ब्लू व गढ़वा पिंक टीम के बीच मैच खेला गया. गढ़वा ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 186 रन बनाये. इसमें अभिषेक का अर्द्ध शतकीय पारी के अलावे चंदन ने भी 41 रनों का योगदान दिया. पिंक की ओर से गेंदबाजी करते हुए डिंपू, विपिन व शुभम सौरभ ने दो-दो विकेट लिए. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा पिंक की टीम 21 ओवर में 117 रन बना कर ढेर हो गयी. पिंक की ओर से योगेंद्र ने 41 व डिंपू ने 21 रन का योगदान दिया. गढ़वा ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण व पंकज ने दो-दो विकेट लिये. मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेलने के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










