शहर में शुरू हुई पेयजलापूर्ति

Published at :01 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में शुरू हुई पेयजलापूर्ति

गढ़वा. गढ़वा शहर में लगातार 13 दिन से पेयजलापूर्ति ठप रहने के बाद रविवार से पेयजल आपूर्ति शुरू हुई. लगातार 10 दिन से ऊपर होने के बाद पेयजलापूर्ति ठप रहने के कारण स्थानीय नगरवासियों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया था. इस खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ लगातार दो दिन तक प्रकाशित […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा शहर में लगातार 13 दिन से पेयजलापूर्ति ठप रहने के बाद रविवार से पेयजल आपूर्ति शुरू हुई. लगातार 10 दिन से ऊपर होने के बाद पेयजलापूर्ति ठप रहने के कारण स्थानीय नगरवासियों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया था. इस खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ लगातार दो दिन तक प्रकाशित किया था. पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर पायल ब्यूटी पार्लर की आरती केसरी, प्रीति केसरी, नंदू राम, अंजु देवी, वार्ड पार्षद आरती देवी आदि ने प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह अखबार में जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के बाद एक साजिश के तहत शहरवासियों को परेशान करने के लिए पेयजलापूर्ति ठप कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola