चुनाव के बाद घरेलू काम में प्रत्याशी व्यस्त

Published at :01 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के बाद घरेलू काम में प्रत्याशी व्यस्त

गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड नव निर्माण मोरचा के बैनर तले चुनाव लड़ी अंजू सिंह अब फुरसत के क्षण में घर के काम -काज के अलावा बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त हैं. सोमवार को अंजू सिंह मोरबे स्थित अपने आवास पर घर के काम-काज निबटाने के बाद अपने बच्चों को पढ़ा रही थी. उन्होंने […]

विज्ञापन

गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड नव निर्माण मोरचा के बैनर तले चुनाव लड़ी अंजू सिंह अब फुरसत के क्षण में घर के काम -काज के अलावा बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त हैं. सोमवार को अंजू सिंह मोरबे स्थित अपने आवास पर घर के काम-काज निबटाने के बाद अपने बच्चों को पढ़ा रही थी.

उन्होंने कहा कि चुनाव में काफी भागदौड़ के बाद अब थोड़ा आराम मिला है, तो अब घर परिवार व बच्चों को समय दे रही हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि उनके पति सह मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह द्वारा क्षेत्र में शुरू की गयी विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola