पुरानी दर पर ही मिल रहा है पेट्रोल

डंडई(गढ़वा). पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बावजूद यहां के पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को पुराने दर पर ही पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकृत डीलर मंे एचके फ्यूल्स में सोमवार को पेट्रोल 65.15 रुपये तथा डीजल 56.14 रुपये की दर से दिया जा रहा […]
डंडई(गढ़वा). पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बावजूद यहां के पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को पुराने दर पर ही पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकृत डीलर मंे एचके फ्यूल्स में सोमवार को पेट्रोल 65.15 रुपये तथा डीजल 56.14 रुपये की दर से दिया जा रहा था.
वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल में क्रमश: 91 पैसे व 84 पैसे रविवार की रात 12 बजे से ही कटौती होने की घोषणा की है. घटे हुए दर पर तेल नहीं देने पर उक्त पंप के प्रबंधक के साथ उपभोक्ताओं की नोंक-झांेक भी हुई. कई ग्राहकों ने पंप पर हंगामा किया. उपभोक्ताओं ने कहा कि इसके पूर्व भी जब पेट्रोल-डीजल की दर में कटौती हुई थी, तो दो दिन तक इस पेट्रोल पंप पर पुराने दर से ही तेल दिया जा रहा था. इस संबंध में पूछे जाने पर पेट्रोल पंप के प्रबंधक नेपाल राम ने बताया कि मुझे टंकी में दर सेट नहीं करने आता है, जिसके कारण वे पहले के दर पर ही तेल बेच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










