नि:शक्तता दिवस पर कार्यक्रम तीन को

Published at :30 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्तता दिवस पर कार्यक्रम तीन को

गढ़वा. गढ़वा विकलांग संघ द्वारा तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जायेगा. इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीशचंद्र राही ने बताया कि विकलांग दिवस के दिन विकलांग कार्यशाला, खेलकूद प्रतियोगिता तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर संघ की ओर से राज्यपाल को 11सूत्री मांगपत्र भी भेजा जायेगा. […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा विकलांग संघ द्वारा तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जायेगा. इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीशचंद्र राही ने बताया कि विकलांग दिवस के दिन विकलांग कार्यशाला, खेलकूद प्रतियोगिता तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर संघ की ओर से राज्यपाल को 11सूत्री मांगपत्र भी भेजा जायेगा. अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस नीलांबर नगर भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया है. खेलकूद में भाग लेनेवाले नि:शक्तों को पुरस्कार भी दिया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह से भेंट की. इस दौरान उन्होंने नि:शक्तों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola