डॉ रमेश चंचल को विदाई दी गयी

Published at :30 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ रमेश चंचल को विदाई दी गयी

30जीडब्ल्यूपीएच11- डॉ रमेश चंचल की तसवीरमेराल(गढ़वा). स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ रमेश कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पलामू के हरिवंश प्रभात, शंकर ताई व मुन्नी राम उपस्थित थे. इस […]

विज्ञापन

30जीडब्ल्यूपीएच11- डॉ रमेश चंचल की तसवीरमेराल(गढ़वा). स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ रमेश कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पलामू के हरिवंश प्रभात, शंकर ताई व मुन्नी राम उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षक ज्ञान और सम्मान का धरोहर हैं. सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों को ज्ञान का दान देना चाहिए. समारोह में डॉ रमेश कुमार तिवारी उर्फ रमेश चंचल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1981 से शिक्षक के रूप में विभिन्न विद्यालयों में सेवा दी है. इस दौरान उन्हें कई खट्टे-मीठे अनुभवों से गुजरना पड़ा है. उन्हें इस बात का संतोष है कि शिक्षक के रूप में उनकी पूरी सेवा बेदाग रूप से गुजर गयी. उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने अधिक से अधिक समय का उपयोग लेखन के अलावे सामाजिक गतिविधियों के लिए करेंगे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद चौबे ने कि या. इस अवसर पर शिक्षक सीताराम चौबे, सुरेंद्र चौबे, द्वारिका पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola