चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा जारी

Published at :30 Nov 2014 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा जारी

भवनाथपुर (गढ़वा). विस चुनाव समाप्त होने के बाद परिणाम को लेकर चौक-चौराहे एवं चाय-पान की दुकानों पर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान कई बार नोक-झोंक बढ़ जाती है. उधर, परिणाम को लेकर सट्टेबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. कई लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में खुलेआम सट्टा […]

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा). विस चुनाव समाप्त होने के बाद परिणाम को लेकर चौक-चौराहे एवं चाय-पान की दुकानों पर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान कई बार नोक-झोंक बढ़ जाती है. उधर, परिणाम को लेकर सट्टेबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. कई लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में खुलेआम सट्टा लगाने को तैयार हैं. चुनाव में भवनाथपुर के 56 बूथों के 59395 मतदाताओं में से 32535 ने अपने मत का प्रयोग किया. यहां मतदान का प्रतिशत 65.87 रहा. सबसे अधिक केतार प्रखंड के 32 बूथ पर 30036 में से 21218 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. यहां मत प्रतिशत 70.64 रहा. बहस चुनाव परिणाम के दिन 23 दिसंबर पर आ कर ठहर जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola