योग से शरीर व मन संतुलित रहता है

Published at :29 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
योग से शरीर व मन संतुलित रहता है

गढ़वा. देव संस्कृति विवि शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्यार्थियों ने शनिवार की सुबह स्थानीय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में बच्चों को योग व प्राणायाम की शिक्षा दी. इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वदीपक शर्मा ने कहा कि योग व प्राणायाम से विद्यार्थी स्वस्थ व मानसिक रूप से कुसाग्र होते हैं. साथ ही […]

विज्ञापन

गढ़वा. देव संस्कृति विवि शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्यार्थियों ने शनिवार की सुबह स्थानीय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में बच्चों को योग व प्राणायाम की शिक्षा दी. इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वदीपक शर्मा ने कहा कि योग व प्राणायाम से विद्यार्थी स्वस्थ व मानसिक रूप से कुसाग्र होते हैं. साथ ही उनमें एकाग्रता व अनुशासन भी आता है. श्री शर्मा ने अपने चार सदस्यीय टोली के साथ विद्यार्थियों को योग व प्राणायाम करा कर समझाया. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग व प्राणायाम से मन व शरीर के बीच संतुलन बना रहता है. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रामानंद सिंह ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में समय-समय पर होते रहना चाहिए. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के ट्रस्टी दिलीप कुमार तिवारी ने बच्चों को योग-प्राणायाम को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करने की बात कही. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धनंजय उपाध्याय, डी तिवारी, मनोज पांडेय, केदार पांडेय सहित नौवीं व दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola