चामा के मतदाताओं को मिला परची

Published at :29 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
चामा के मतदाताओं को मिला परची

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा स्थित मेराल प्रखंड के चामा बूथ नंबर 86 पर दो दिसंबर को होनेवाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है. यहां 25 नवंबर को मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत के पश्चात पुर्नमतदान की अनुशंसा की गयी थी. राज्य निर्वाचन आयोग से पत्र प्राप्त होने के पश्चात उर्दू मध्य […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा स्थित मेराल प्रखंड के चामा बूथ नंबर 86 पर दो दिसंबर को होनेवाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है. यहां 25 नवंबर को मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत के पश्चात पुर्नमतदान की अनुशंसा की गयी थी. राज्य निर्वाचन आयोग से पत्र प्राप्त होने के पश्चात उर्दू मध्य विद्यालय चामा पूर्वी भाग में दो दिसंबर को पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होंगे. इसको लेकर मेराल प्रखंड कार्यालय की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. मतदाताओं के घरों तक वोटर स्लिप बांटी जा रही है तथा लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस बूथ पर कुल 1058 वोटर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola