उम्मीदवार नहीं कर पा रहे हैं वोटों का आकलन

गढ़वा. गढ़वा जिले से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों के वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी अपने पक्ष में मिले मतों का ठीक-ठीक आकलन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चार से पांच प्रत्याशी चुनाव जीतने के अपने दावे कर रहे हैं. गढ़वा, भवनाथपुर, डालटनगंज व विश्रामपुर विधानसभा सीट के […]
गढ़वा. गढ़वा जिले से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों के वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी अपने पक्ष में मिले मतों का ठीक-ठीक आकलन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चार से पांच प्रत्याशी चुनाव जीतने के अपने दावे कर रहे हैं. गढ़वा, भवनाथपुर, डालटनगंज व विश्रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए 25 नवंबर के मतदान के बाद से सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मिले मतों का अपने बूथ एजेंटों के माध्यम से जोड़-घटाव में लगे हुए हैं. इसमें सभी क्षेत्रों में कई प्रत्याशी हैं, जो अपनी जीत पक्की बता रहे हैं. चूंकि चुनाव के मतगणना में काफी लंबा समय का इंतजार करना पड़ रहा है, इसके कारण लोगों को बीच के खाली समय में अपने पक्ष में मिले मतों के जोड़-घटाव करने के सिवाय कोई विकल्प भी नहीं है. उम्मीदवारों की नींद उचट चुकी है. वे परेशान हैं अपने विषय में यह बात पक्की करने के लिए आखिर चुनाव में उनकी स्थिति क्या बनी है. यद्यपि विभिन्न क्षेत्रों के कई उम्मीदवारों ने अपना सही-सही आकलन करते हुए अपने को जीत से दूरी स्वीकार कर ली है. लेकिन अधिकांश उम्मीदवार अभी तक अपना सही आकलन करने में असफल रहे हैं. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि उनके बूथ एजेंटों द्वारा कड़वा सच उनके पास नहीं रखा जा पा रहा है. इसलिए इस स्थिति पर तब तक संशय बनी रहेगी, जब तक मतगणना नहीं हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










