विस चुनाव : आचार संहिता के 10 मामले दर्ज

Published at :27 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव : आचार संहिता के 10 मामले दर्ज

भवनाथपुर विस मंे सर्वाधिक सात व गढ़वा विस में दो मामलेप्रतिनिधि, गढ़वा.विस चुनाव के दौरान गढ़वा जिले में आचार संहिता एवं दो पार्टियों के मध्य हुए झड़प के कुल 10 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें से सर्वाधिक सात मामले भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हैं. वहीं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में दो व विश्रामपुर विधानसभा में […]

विज्ञापन

भवनाथपुर विस मंे सर्वाधिक सात व गढ़वा विस में दो मामलेप्रतिनिधि, गढ़वा.विस चुनाव के दौरान गढ़वा जिले में आचार संहिता एवं दो पार्टियों के मध्य हुए झड़प के कुल 10 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें से सर्वाधिक सात मामले भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हैं. वहीं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में दो व विश्रामपुर विधानसभा में एक मामला दर्ज किया गया है. भवनाथपुर विस में दर्ज मामलों में से एक धुरकी प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप देव पर नामांकन के दौरान एसडीओ कार्यालय में अराजक स्थिति उत्पन्न करने व सरकारी कायोंर् में बाधा डालने से संबंधित है. यद्यपि धमेंर्द्र प्रताप देव राजद की ओर से देर होने के कारण परचा दाखिल नहीं कर सके. इसी तरह सपा प्रत्याशी केपी यादव पर दर्ज दो मामलों में दूसरे की सभा में व्यवधान उत्पन्न करने व बिना अनुमति के मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का है. इसके अलावा राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी शशि कुमार द्विवेदी व मिथलेश पासवान व भानु प्रताप शाही पर सभा में व्यवधान उत्पन्न करने, नौसंमो नेता संजीव सिंह व दिनेश सिंह पर गाली-गलौज व मारपीट करने से संबंधित मामले शामिल हैं. गढ़वा विस में दर्ज दो मामलों में एक झामुमो नेता को गोली मारने तथा राजद के वाहन पर पथराव से संबंधित है. विश्रामपुर विस के मझिआंव में मुख्यमंत्री के सभा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का मामला नौ लोगों पर नामजद किया गया था. इसमें श्रीराम डालटन, प्रिंस निरंजन पांडेय, परीक्षित तामुली, अशफाक खान, बिनरू सिंह, सूर्या सिंह, रवि पांडेय, प्रमोद सिंह को आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola