17....कई मतदान केंद्रों पर बोगस मतदान हुए

गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बोगस करने का प्रयास किया गया. इसको लेकर नोंक झोंक भी हुई. कांडी प्रखंड अंतर्गत आनेवाले मतदान केंद्र संख्या छह पर आरोप है कि वहां प्रशासन की उपस्थिति में बोगस मतदान कराया जा रहा था. इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि […]
गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बोगस करने का प्रयास किया गया. इसको लेकर नोंक झोंक भी हुई. कांडी प्रखंड अंतर्गत आनेवाले मतदान केंद्र संख्या छह पर आरोप है कि वहां प्रशासन की उपस्थिति में बोगस मतदान कराया जा रहा था. इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि उक्त मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी के भाई ने भाजपा के बूथ एजेंट को कॉलर पकड़ कर निकाल दिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया. इसी तरह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भंडार स्थित मतदान केंद्र संख्या 293 और 294 में भी एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में एकतरफा बोगस मतदान कराया गया. हालांकि मतदान केंद्र संख्या छह के विषय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने स्वीकार किया कि वहां बोगस मतदान की शिकायत मिली है और उस बूथ को रद्द करने के विषय में विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










