भाजपा व आजसू मिल कर राज्य का विकास करेगी : सूरज

गढ़वा. आजसू नेता सूरज कुमार गुप्ता ने कहा है कि आजसू के सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को गंठबंधन हित में भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए. उन्होंने आज विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को जिताने की अपील की. उन्होंने वोट मांगते हुए लोगों से कहा कि भाजपा और […]
गढ़वा. आजसू नेता सूरज कुमार गुप्ता ने कहा है कि आजसू के सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को गंठबंधन हित में भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए. उन्होंने आज विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को जिताने की अपील की. उन्होंने वोट मांगते हुए लोगों से कहा कि भाजपा और आजसू एक साथ मिल कर झारखंड के चुनावी मैदान में उतरे हैं. भाजपा के नरेंद्र मोदी व आजसू के सुदेश महतो की सोच एक जैसी है. दोनों ही झारखंड के विकास के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों दल मिल कर झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानेवाले हैं, जिससे 14 वर्ष के झारखंड का वनवास समाप्त होगा. इस अवसर पर उनके साथ मोहम्मद नेसार, अर्चना प्रकाश आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










