मोटरसाइकिल जुलूस निकाला

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के मुरली, मंगराही, रक्सी, उदयपुर, चेते, बलिगढ़, बेरिया सहित कई गांवों में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि राज्य में विकास के लिये भाजपा को पूर्ण बहुमत […]
रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के मुरली, मंगराही, रक्सी, उदयपुर, चेते, बलिगढ़, बेरिया सहित कई गांवों में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि राज्य में विकास के लिये भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ स्थायी सरकार बनाने का मौका दें. तभी राज्य का चहुंमुखी विकास हो पायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र में भाजपा की स्थायी सरकार बनी है, उसी तरह से राज्य में भी स्थायी सरकार बनायें. इस मौके पर रामगृह पांडेय, डॉ प्रकाश गुप्ता, कमलेश प्रसाद, विजेंद्र केसरी, उमेश यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










