भाजपा से ही विकास संभव : उदय

Published at :23 Nov 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा से ही विकास संभव : उदय

कुशवाहा, पासवान व विश्वकर्मा समाज ने भाजपा को समर्थन दिया23जीडब्ल्यूपीएच12- प्रेसवार्ता करते पासवान समाज के लोग गढ़वा. रविवार को विभिन्न समाज के लोगों ने भाजपा के गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला संयोजक उदय कुशवाहा ने होटल ठाकुर महल में आयोजित […]

विज्ञापन

कुशवाहा, पासवान व विश्वकर्मा समाज ने भाजपा को समर्थन दिया23जीडब्ल्यूपीएच12- प्रेसवार्ता करते पासवान समाज के लोग गढ़वा. रविवार को विभिन्न समाज के लोगों ने भाजपा के गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला संयोजक उदय कुशवाहा ने होटल ठाकुर महल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में यूपीए के साथ रहना प्रासंगिक नहीं है. ऐसी स्थिति में कुशवाहा समाज के सामने एकमात्र विकल्प एनडीए है. एनडीए का प्रमुख घटक भाजपा गढ़वा विधानसभा चुनाव लड़ रही है. इस समाज को भाजपा व आजसू ने झारखंड में उचित प्रतिनिधित्व दिया है. इस वजह से उन सबों का समर्थन भाजपा के साथ है. उन्होंने कहा कि वे जिला संयोजक होने के नाते राष्ट्रीय महामंत्री राकेश महतो के निर्देश के आलोक में यह बयान जारी कर रहे हैं. उसी तरह पासवान समाज के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान ने भी प्रेसवार्ता कर आह्वान किया कि गढ़वा जिला का पासवान समाज एनडीए के पक्ष में मतदान करे. उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल लोजपा, आजसू व भाजपा ने पासवान समाज को उचित प्रतिनिधित्व देकर मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है. उधर विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के राष्ट्रीय संचालक दीपक शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में गढ़वा विधानसभा के जाटा, करमडीह, संगरहे, प्रतापपुर, तिलदाग आदि क्षेत्रों का दौरा किया. इस अवसर पर शशि शर्मा, बबलू शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola