ओके...गुजरात की तरह बनेगा विश्रामपुर विस क्षेत्र : चंद्रवंशी

Published at :23 Nov 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...गुजरात की तरह बनेगा विश्रामपुर विस क्षेत्र : चंद्रवंशी

23जीडब्ल्यूपीएच10-रामचंद्र चंद्रवंशी की तसवीरमझिआंव(गढ़वा). विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मझिआंव प्रखंड के मझिआंख खुर्द, गहेड़ी, बूढ़ीखांड, खरसोता, मोरबे, करकटा, चेचरिया, भड़रिया तथा कांडी प्रखंड के राणाडीह, सोहगाड़ा, खरौंधा, सुंडीपुर, सोनपुरा, बनकट सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर कमल फूल पर बटन दबा कर उन्हें जीताने की अपील की. […]

विज्ञापन

23जीडब्ल्यूपीएच10-रामचंद्र चंद्रवंशी की तसवीरमझिआंव(गढ़वा). विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मझिआंव प्रखंड के मझिआंख खुर्द, गहेड़ी, बूढ़ीखांड, खरसोता, मोरबे, करकटा, चेचरिया, भड़रिया तथा कांडी प्रखंड के राणाडीह, सोहगाड़ा, खरौंधा, सुंडीपुर, सोनपुरा, बनकट सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर कमल फूल पर बटन दबा कर उन्हें जीताने की अपील की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है. उसी तरह राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो झारखंड को गुजरात मॉडल जैसा विकसित किया जायेगा. साथ ही विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की तसवीर बदलने में वे अपनी भूमिका निभायेंगे. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जो भी अधूरे योजनाएं अधूरी हैं, उसे चुनाव जीतने के बाद पूरा कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चों का भविष्य बनाना है, तो भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें. उन्होंने विकास एवं रोजगार के नाम पर भाजपा को जीताने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola