डॉ लक्ष्मी विमल के निधन पर शोक

गढ़वा. पलामू प्रमंडल की अग्रणी लेखिका डॉ लक्ष्मी विमल के निधन पर साहित्य परिषद गढ़वा द्वारा शोकसभा की गयी. डॉ रमेश चंचल की अध्यक्षता मंे आयोजित शोकसभा में डॉ लक्ष्मी विमल के निधन को पलामू प्रमंडल के साहित्य जगत में एक अपूरणीय क्षति बतायी गयी. डॉ चंचल ने उनकी लिखी पुस्तकें स्पंद और अनुगूंज तथा […]
गढ़वा. पलामू प्रमंडल की अग्रणी लेखिका डॉ लक्ष्मी विमल के निधन पर साहित्य परिषद गढ़वा द्वारा शोकसभा की गयी. डॉ रमेश चंचल की अध्यक्षता मंे आयोजित शोकसभा में डॉ लक्ष्मी विमल के निधन को पलामू प्रमंडल के साहित्य जगत में एक अपूरणीय क्षति बतायी गयी. डॉ चंचल ने उनकी लिखी पुस्तकें स्पंद और अनुगूंज तथा गजल संग्रह की चर्चा करते हुए कहा कि डॉ लक्ष्मी विमल की रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरणा दे रही है. वरीय साहित्यकार सुरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि स्व विमल ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनायी थी. शोकसभा में सुरेश मानस, अवनीशचंद पांडेय, डॉ सच्चिदानंद पांडेय, रेयाज अहमद, गौहर अली, राजकुमार रजक सहित कई रचनाकार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










