नक्सल इलाकों में पुलिस गश्ती तेज

Published at :22 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सल इलाकों में पुलिस गश्ती तेज

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित रक्सी, उदयपुर, चपरी, चेटे, तिसवा, मुरली आदि गांवों में अर्द्धसैन्य बलों के साथ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. विदित हो कि पिछले दिन उदयपुर पंचायत भवन में भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लोगों से आह्वान किया है. इसके आलोक में सीआरपीएफ […]

विज्ञापन

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित रक्सी, उदयपुर, चपरी, चेटे, तिसवा, मुरली आदि गांवों में अर्द्धसैन्य बलों के साथ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. विदित हो कि पिछले दिन उदयपुर पंचायत भवन में भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लोगों से आह्वान किया है. इसके आलोक में सीआरपीएफ एवं बीएसएफ के जवानों ने थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक के नेतृत्व में प्रत्येक बूथों में गश्ती अभियान चलाया और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक ने बताया कि नक्सलियों के मंसूबे को पुलिस प्रशासन सफल नहीं होने देगी. सभी क्षेत्रों पर पुलिस की कड़ी नजर है. उन्होंने दावा कि सभी बूथों पर निर्भीक व निष्पक्ष रूप से मतदाता मतदान करेंगे. इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola