झामुमो ही बदलेगी राज्य की तसवीर : मौलाना कुतुबुद्दीन

गढ़वा : नाजीमे आला केदारे शरीयत झारखंड के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी सहित विभिन्न बोर्ड के मौलानाओं ने एक प्रेस वार्ता कर मुसलमानों से मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. प्रेसवार्ता में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि अब तक लोगों ने मुसलमान को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल […]
गढ़वा : नाजीमे आला केदारे शरीयत झारखंड के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी सहित विभिन्न बोर्ड के मौलानाओं ने एक प्रेस वार्ता कर मुसलमानों से मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. प्रेसवार्ता में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि अब तक लोगों ने मुसलमान को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. ऐसे लोगों को करारा जवाब देने का वक्त आ गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में 37 वर्ष से मदरसा व संस्कृत विद्यालय के लोग अनुदान के लिए मांग कर-कर के थक चुके थे. ऐसे में युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन दोनों संस्थाओं को अनुदान के लिए कैबिनेट की मंजूरी दिलायी, यह अविस्मरणीय है. राज्य में देश भर के 40 फीसदी खनिज है, बावजूद यहां के लोग भूखे रहते हैं. अगर राज्य के लोगों की तकदीर व तसवीर बदलनी है, तो इसके लिए एकमात्र विकल्प झामुमो ही है. सबका साथ और सबका मान-सम्मान मिथिलेश कुमार ठाकुर ही दे सकते हैं. प्रेसवार्ता में राज्य हज कमेटी के कारी अयूब, अल्पसंख्यक बोर्ड के कारी बरकत अली, अलेमा कौंसिल के प्रदेश प्रवक्ता मौलाना मुजीबुरर्र रहमान, मौलाना साबिर व कारी खुर्शीद आलम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










