जीत के बाद विकास नहीं हुआ, तो पति को छोड़ दूंगी : चानी शाही

Published at :21 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जीत के बाद विकास नहीं हुआ, तो पति को छोड़ दूंगी : चानी शाही

भवनाथपुर(गढ़वा) :नौजवान संघर्ष मोरचा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में उनकी पत्नी चानी शाही ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्रीमती शाही जनसंपर्क के दौरान मकरी, पत्थलकुदवा,धंगरडीहा आदि गांव में जाकर लोगों से वोट की अपील की. इस दौरान मकरी मोड़ पर एक नुक्कड़ […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) :नौजवान संघर्ष मोरचा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में उनकी पत्नी चानी शाही ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्रीमती शाही जनसंपर्क के दौरान मकरी, पत्थलकुदवा,धंगरडीहा आदि गांव में जाकर लोगों से वोट की अपील की.

इस दौरान मकरी मोड़ पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनके पति ने विकास कार्य को आगे नहीं बढ़ाया, तो वे अपने पति को भी छोड़ दूंगी. उन्होंने कहा विकास जनमानस से जुड़े मुद्दे हैं और इससे वह किसी भी हाल में समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि छोटे से मंत्रीत्वकाल में श्री शाही ने इस क्षेत्र के लिए जो कुछ भी किया, वह सबके सामने है. इस मौके पर कबूतरी देवी, केतार प्रमुख शारदा देवी, वरुण बिहारी यादव, दयानंद सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola