ओके....अंजू सिंह के पक्ष में जनसंपर्क

Published at :21 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....अंजू सिंह के पक्ष में जनसंपर्क

21जीडब्लूपीएच4-जनसंपर्क अभियान चलाते अभिमन्यु सिंहगढ़वा. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी की प्रत्याशी अंजू सिंह के लिए शुक्रवार को कांडी, मझिआंव तथा बरडीहा प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव मझिआंव-विश्रामपुर की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है.अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो क्षेत्र के […]

विज्ञापन

21जीडब्लूपीएच4-जनसंपर्क अभियान चलाते अभिमन्यु सिंहगढ़वा. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी की प्रत्याशी अंजू सिंह के लिए शुक्रवार को कांडी, मझिआंव तथा बरडीहा प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव मझिआंव-विश्रामपुर की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है.अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की सभी उम्मीदों पर पानी फिर जायेगा. जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरी भरनेवाले थैलीशाहों को अब सबक सिखाने की जरूरत है तभी क्षेत्र का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि अंजू सिंह अपकी बहू व बेटी हैं. उन्हें जीताकर विकास के मार्ग को प्रशस्त करें ओर सिलाई मशीन छाप पर 25 नवंबर को बटन दबा कर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभायें. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उन्होंने पिछले पांच वर्ष में क्षेत्र को सींचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखा चुके हैं. तथा क्षेत्र की तसवीर बदलने के लिये उन्होंने खुद को समर्पित कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola