राज्यस्तरीय सम्मेलन 26 से मेदनीनगर में

Updated at : 25 Oct 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सम्मेलन 26 से मेदनीनगर में

गढ़वा : अखिल भारतीय शल्य चिकित्सक संघ का झारखंड चैप्टर का 17वां सम्मेलन 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक मेदनीनगर टाउनहॉल में आयोजित किया गया है़ यह आयोजन पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है़ प्रेसवार्ता में संघ के संयुक्त सचिव डॉ अमित कुमार, डॉ कुमार निशांत सिंह […]

विज्ञापन
गढ़वा : अखिल भारतीय शल्य चिकित्सक संघ का झारखंड चैप्टर का 17वां सम्मेलन 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक मेदनीनगर टाउनहॉल में आयोजित किया गया है़ यह आयोजन पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है़ प्रेसवार्ता में संघ के संयुक्त सचिव डॉ अमित कुमार, डॉ कुमार निशांत सिंह एवं सदस्य डॉ राकेश कुमार तरूण ने बताया कि इसमें झारखंड राज्य के सभी सर्जन एवं देश के 15 प्रमुख सर्जन शिरकत करेंगे़
इस दौरान शल्य चिकित्सा में होनेवाली नवीनतम तकनिक के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी़ उन्होनें बताया कि गढ़वा जिले से डॉ कुमार निशांत सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ राकेश कुमार तरूण, डॉ सुमित प्रसाद आदि भाग लेंगे. इसमें 26 अक्तूबर को डॉ कुमार निशांत सिंह द्वारा गर्भावस्था में बड़ी आंत का ऑपरेशन कर विश्व में 106वां ऑपरेशन करने की विस्तृत जानकारी राज्य एवं देश के सर्जन के बीच प्रस्तुत की जायेगी़
जबकि 27 अक्तूबर को डॉ अमित कुमार द्वारा पेशाब नली के बीच की ग्रंथी पोस्टेट के रोग के बारे में जानकारी दी जायेगी़ इसके अलावे डॉ राकेश कुमार तरूण, डॉ सुमीत प्रसाद एवं सोबनियनर कमेटी के सदस्य द्वारा इसमें सहयोग दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यस्तरीय संगठन के अध्यक्ष एन के चौधरी, सचिव उदय श्रीवास्तव, संगठन अध्यक्ष आर एन सिंह, सचिव संजय कुमार
उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola