अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग जरूरी

Updated:
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग जरूरी

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग जरूरी

विज्ञापन

गढ़वा. स्वदेशी जागरण मंच की गढ़वा शाखा की बैठक रविवार शाम पुरानी बाजार स्थित जीएन कान्वेंट स्कूल में हुई. बैठक में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा 13-14 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी. क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चेतना स्थित कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी और जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल होंगे. कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम भी शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे. भाजपा नेता डॉ पतंजली केशरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है. इससे कुटीर उद्योगों और स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा तथा देश का धन देश में ही रहेगा. बैठक में जिला संयोजक रामसरीख चंद्रा, मुरली श्याम तिवारी, प्रमोद चौबे, रामाशंकर चौबे, यशवंत कुमार मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद सोनी, मीना देवी, मीना केशरी, संध्या केशरी, अंकिता दास, मीरा यादव, विभा प्रकाश, उषा देवी, विद्योतमा केशरी और आर्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola