उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 प्रशिक्षु सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 प्रशिक्षु सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 प्रशिक्षु सम्मानित

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के कचहरी रोड स्थित बंधन मैरिज हॉल में आयोजित द्वितीय गढ़वा जिला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप का समापन सोमवार को हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय उपस्थित थे, जबकि शिक्षाविद अलखनाथ पांडेय एवं गढ़वा जिला कराटे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. अतिथियों ने शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 प्रशिक्षु खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रशिक्षण शिविर में कोच मनोज संसाई ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया. मंच संचालन नीरज श्रीधर ने किया. समारोह में मदन केसरी, डॉ पतंजलि केसरी, ललन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुशील तिवारी, अजयकांत, अरविंद दुबे आदि उपस्थित थे. सम्मानित खिलाड़ियों में प्रकृति आनंद देव, ओम आनंद देव, कृष्ण आनंद देव, झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, डॉली कुमारी, शाहीन परवीन, शायद रंगशाज, नजीर अंसारी, सेजल श्रीवास्तव, समीर कुमार चौबे, पुण्य प्रसून, सत्यम कुमार, अदिति पांडे, अनुराग पांडे, आदित्य कुमार मेहता, वानिया साफी सिद्दीकी, अर्चना कुमारी, हिमांशु कुमार, अभय यादव, हैप्पी, जयराज, ओमप्रकाश, सूरज कुमार, नंदनी कुमारी, उमर अब्दुल्ला, सुधीर कुमार, मिस्टी गुप्ता आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola