जनआंदोलन का रूप ले रहा आपन सरस्वतिया अभियान: एसडीएम

जनआंदोलन का रूप ले रहा आपन सरस्वतिया अभियान: एसडीएम
प्रतिनिधि, गढ़वा जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत गढ़वा शहर में लगातार आठवें दिन और मेराल क्षेत्र में दूसरे दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग और अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा. अभियान को स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रशासन का व्यापक सहयोग मिल रहा है. गढ़वा शहर में सोमवार को चले अभियान में चिकित्सक डॉ पतंजलि केसरी की विशेष भूमिका रही. इस दौरान नीरज श्रीधर, अमोद कुमार सिंह, बड़ू दुबे, सुनील बिंद, अरविंद कुमार मेहता, लाल बहादुर साव और अजय पाठक समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया. नदी में जमा गाद और कचरे को मशीनों की सहायता से हटाया गया. वहीं मेराल क्षेत्र में अभियान के दूसरे दिन सुबह से ही दो जेसीबी मशीनों की मदद से नदी की सफाई और डी-सिल्टिंग का कार्य किया गया. बीडीओ सह अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है. नदी का स्वरूप धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है. मेराल में मुखिया रामसागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय भगत, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, धनंजय चौधरी, अभियंता रोहित कुमार और कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने कहा कि आपन सरस्वतिया अभियान अब केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप ले रहा है. उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि नदी की पूर्ण सफाई, डी-सिल्टिंग और संरक्षण तक यह अभियान जारी रहेगा. साथ ही लोगों से नदी में कचरा नहीं फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










