पैसों के लेकर हुए विवाद में बेटे ने मां को पीटा
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Jun 2026 9:39 PM
पैसों के लेकर हुए विवाद में बेटे ने मां को पीटा
प्रतिनिधि, गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव मे घरेलू विवाद को लेकर बेटे ने अपनी मां को पीटकर घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान सोहराइ चंद्रवंशी की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेणु देवी को कही से पैसे मिले थे, जिसे उन्होंने अपने दोनों बेटों के बीच बांट दिया. जिसको लेकर उसके छोटे बेटे बबलू कुमार व उसकी पत्नी कलिंन्दा देवी की रेणु देवी के साथ नोक-झोंक हो गयी. इसके बाद बेटे ने रेणु को घर से निकाल दिया. इस बात से आहत होकर रेणु जब घर में रखी अपनी सामग्री लेने गयी, तो बबलू ने उसे पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










