Jharkhand : मझिआंव में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 1:33 PM
मझिआंव :झारखंडके गढ़वाजिलाके मझिआंवब्लॉकमें पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. मुहर्रम के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय द्वारा बाजार पथ में गुरुवार को छोटा जुलूस निकाला गया. जुलूस बस स्टैंड मस्जिद से निकलकर झंडा-बैनर के साथ मुख्य बाजार पथ एवं तीनमुहान होते हुए पुराने नगर पंचायत कार्यालय तक गया, जहां से पुनः मस्जिद के पास आकर समाप्त हुआ. […]
मझिआंव :झारखंडके गढ़वाजिलाके मझिआंवब्लॉकमें पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. मुहर्रम के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय द्वारा बाजार पथ में गुरुवार को छोटा जुलूस निकाला गया. जुलूस बस स्टैंड मस्जिद से निकलकर झंडा-बैनर के साथ मुख्य बाजार पथ एवं तीनमुहान होते हुए पुराने नगर पंचायत कार्यालय तक गया, जहां से पुनः मस्जिद के पास आकर समाप्त हुआ.
जुलूस समापन के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़क पर फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी थाना से निकलकर मुख्य पथ के ब्लॉक मोड़, बाजार, तीन मुहान एवं बस स्टैंड के रास्ते पैदल मार्च करते हुए पुराने अस्पताल तक पहुंचे.यहां से पुनः दूसरे रास्ते से थाना लौटे.
इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फ्लैग मार्च किया गया है. समाज मे शांति बहाली के लिए समय-समय पर फ्लैग मार्च जरूरी होता है. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










